{"_id":"6064c0d28ebc3e8d35341217","slug":"violence-erupts-in-naikgoth-from-vehicle-parking-tanakpur-news-hld420077115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायकगोठ में वाहन पार्किंग से भड़क रहे श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायकगोठ में वाहन पार्किंग से भड़क रहे श्रद्घालु
विज्ञापन
नायकगोठ पार्किंग स्थल के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन करते श्रद्घालु।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे यात्रियों के वाहन नायकगोठ पार्किंग स्थल में रोकने पर विवाद की स्थिति पैदा होने लगी है। बुधवार को अलीगढ़ से निजी बस में आए श्रद्धालु वाहन रोकने पर भड़क गए और उन्होंने पार्किंग स्थल के पास सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
बूम में पार्किंग स्थल की भूमि के लिए राजस्व और वन विभाग के बीच चल रहे विवाद के चलते मेला प्रशासन ने इस बार बूम की जगह करीब छह किमी. पहले नायकगोठ में पार्किंग स्थल बनाया है, लेकिन इस नए पार्किंग स्थल में न तो पर्याप्त बिजली, पानी की सुविधा है और न ही यात्रियों के लिए विश्राम की व्यवस्था है। बूम स्नानघाट से करीब छह किमी पहले वाहनों को रोकना भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। बुधवार को चार्टड बस से पहुंचे अलीगढ़ के यात्री इस व्यवस्था से भड़क गए। गुस्साए यात्रियों ने सड़क में बैठकर जाम लगा दिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि बूम से पांच किमी पहले बस रोकने से उन्हें छोटे बच्चों को साथ लेकर करीब छह किमी पैदल चलना पड़ेगा, या फिर किराए के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। पार्किंग शुल्क अदा करें और ऊपर से टैक्सी में किराया देकर जाएं यह दोहरी मार उन्हें मंजूर नहीं है। काफी देर बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर यातायात सुचारु कराया।
बूम पार्किंग स्थल की जमीन के लिए चल विवाद के कारण इस बार नायकगोठ में भारी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाना पड़ा है। हमारे पास नायकगोठ के अलावा कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। जिला पंचायत को पार्किंग स्थल में बिजली, पानी और यात्रियों के विश्राम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को हो रही परेशानी से बचाने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। -हिमांशु कफल्टिया, मेला मजिस्ट्रेट, एसडीएम पूर्णागिरि।