{"_id":"587e54404f1c1b3703effcb8","slug":"violation-of-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
elections
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची घोषित की जा रही है। वहीं संभावित दावेदारों की ओर से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले भी लगातार प्रकाश में आने लगे हैं। ताजा मामले में चंपावत विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
गहतोड़ी पर अनधिकृत रूप से सरकारी संपत्ति में चुनाव प्रचार सामग्री लगाने के साथ ही बिना निर्वाचन आयोग की अनुमति के छोले, पूरी, खीर का भंडारा लगाने का आरोप लगाया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि जिले की दोनों विधानसभा सीटों में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से गठित विभिन्न सर्विलांस, स्टैटिक टीमें लगातार निगरानी का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विरोधी दलों की ओर से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिलने पर भी संबंधित प्रत्याशी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। चंपावत विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन पर संबंधित प्रत्याशियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसका निर्धारित समय पर जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चंपावत। जिले की चंपावत, लोहाघाट विधानसभा सीट में चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता के बाद अब तक प्रत्याशियों को नौ बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। लोहाघाट सीट में जहां भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर किमतोली में बिना अनुमति के चुनावी सभा करने पर नोटिस भेजा गया है।
वहीं कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी पर बाराकोट में बिना अनुमति जनसभा करने, सरकारी संपत्ति में चुनाव प्रचार सामग्री लगाने के साथ ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को भी प्रचार सामग्री हटाने के मामले में नोटिस जारी किए जा चुके हैं।