फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers will jam the national highway for water

पानी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाएंगे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers will jam the national highway for water
महिला दिवस के जश्न के बीच पेयजल किल्लत महिलाओं पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को सूखीढांग में पानी भ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सूखीढांग में लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पेयजल योजना का फुंका पंप पांच दिन बाद भी ठीक नहीं हुआ है। इस कारण लोग चंद कुछ हैंडपंप पर ही निर्भर हो गए हैं। उन्होंने तुरंत व्यवस्था सुचारु नहीं करने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सूखीढांग क्षेत्र के धूरा, चौड़ाकोट, बयाला, तलियाबांज, गजार, मथियाबांज, अमगढ़ी, श्यामलाताल आदि गांवों के लोग पिछले पांच दिन से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पंडित शंकरदत्त जोशी, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी आदि का कहना है कि बीते तीन दिनों से हैंडपंप और नौलों से लोग पानी भर रहे थे लेकिन सोमवार शाम से ज्यादातर हैंडपंप जवाब दे गए। हैंडपंप में पानी बहुत कम आ रहा है। बीडीसी सदस्य राजेंद्र राना, मनोज कुमार, मोहन, मुकेश, बृजमोहन, नाथ सिंह ने तुरंत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

सूखीढांग क्षेत्र को श्यामलाताल पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति होती है। कुछ दिन पहले इस योजना का पंप फुंक गया था। इस वजह से पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है। बुधवार शाम तक खामी दूर कर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। - विलाल युनूस, ईई, जल संस्थान, चंपावत खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed