फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers upset due to non-repair of Bhingrada-Kharhi motorway

Champawat News: भिंगराड़ा-खरही मोटर मार्ग की मरम्मत न होने से ग्रामीण परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to non-repair of Bhingrada-Kharhi motorway
चंपावत में भिंगराड़ा-खरही मोटर मार्ग में उखड़ा डामरीकरण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पिछले वर्ष अक्तूबर में आई आपदा के एक वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी क्षतिग्रस्त भिंगराड़ा-खरही मोटर मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है। इस कारण यह मार्ग कई स्थानों पर जोखिम भरा हो गया है। भिंगराड़ा से ईजर के आगे सड़क पर स्क्रबर हवा में लटक गया है जिससे बड़े वाहनों के संचालनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण दीपक शर्मा, दीवान सिंह, श्याम सिंह, सूरज बोहरा, राजेंद्र सिंह, अशोक चंद्र आदि का कहना है कि लधियाघाटी क्षेत्र में पिछले वर्ष आई आपदा से भिंगराड़ा- खरही मोटर मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था जिसको लेकर एक वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी सुधारीकरण का कोई काम नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण शेखर चंद्र, केशव दत्त, गुमान सिंह, प्रकाश शर्मा का कहना है कि मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने और नालियां बंद होने से कई जगह सड़क संकरी हो गई जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में लोनिवि लोहाघाट के प्रभारी ईई शिवाकर का कहना है कि मोटर मार्ग की मरम्मत के लिए आगणन तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed