{"_id":"6681a29ab6f39210800ea92c","slug":"villagers-upset-due-to-lack-of-drinking-water-supply-champawat-news-c-229-1-shld1010-109763-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान
Sun, 30 Jun 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत जाख जिंडी में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाख जिंडी के लिए बनाई गई चमौला पेयजल योजना में पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता गुमान सिंह प्रथोली के नेतृत्व के नेतृत्व में ग्रामीणों जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल युनूस को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल योजना के मूल स्रोत में पर्याप्त पानी होने के बाद भी गांव में जलापूर्ति नहीं हो रही है। बीते तीन माह से योजना में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों की ओर से पूर्व में की गई शिकायत के बाद जल संस्थान ने योजना के निरीक्षण के लिए फिटर को भेजा था। निरीक्षण के बाद भी पानी के रिसाव का कारण पता नहीं चल सका। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को गाड़-गधेरों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में वजीर राम, मदन सिंह, प्रकाश राम, शेखर चंद्र, सोबन सिंह, मदन कलौनी आदि शामिल रहे।