फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers refused to give land for power house

Champawat News: ग्रामीणों ने बिजली घर के लिए जमीन देने से किया इन्कार

Mon, 09 Sep 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 09 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers refused to give land for power house
चंपावत। जिले के पालबिलौन क्षेत्र की बड़ी आबादी को बिजली की समस्या से निजात मिलने की राह मुश्किल लग रही है। एड़ीसेरा में प्रस्तावित बिजली घर का संयुक्त निरीक्षण होने के बाद ग्रामीणों ने जमीन देने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यालय से 28 किमी दूर ऐड़ीसेरा ग्राम पंचायत में बिजली घर बनने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिलने की उम्मीद थी। विभाग ने पिछले माह भूमि का सर्वे कार्य भी कर लिया था, लेकिन ग्रामीणों के भूमि नहीं देने के बाद अब निर्माण का पेंच फंस गया है। बिजली घर बनने से 75 से अधिक गांवों की 20 हजार से अधिक की आबादी को इसका लाभ मिलता। अमोड़ी, कोट अमोउ़ी, छतकोट, स्वाला, चल्थी, बेलखेत, दूधौरी, खटोली, पछनई, दियूरी, नौलपानी, सुखीढांग, झालाकुड़ी, वैला, भुम्टा, लड़ाबोरा, क्वारासिंह आदि ग्राम पंचायतों के लोगों को सुचारू रूप से बिजली मिलती।
विज्ञापन

कोट
जिले के ऐड़ीसेरा में बनने वाले बिजलीघर पर फिर पेंच फंस गया है। ग्रामीणों की ओर से जमीन देने से इन्कार कर दिया गया है। इसके बाद बिजली घर निर्माण का रास्ता फिर अटक गया है। - संजय भंडारी, एसडीओ, विद्युत वितरण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed