फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers protesting against drinking water crisis

Champawat News: पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers protesting against drinking water crisis
चंपावत के सौंज गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत सौंज गांव में सर्दी के दिनों में भी ग्रामीण पेयजल किल्लत से परेशान हैं। इसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सात माह पहले सड़क निर्माण कार्य के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से गांव के लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण सुबह की ठंड में दो किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा इस संबंध में विभाग को कई बार अवगत कराया गया मगर इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों के किसी भी धार्मिक कार्य एवं विवाह समारोह आदि के लिए वाहनों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था करनी पड़ रही है। प्रदर्शन करने वालों में पंकज बिष्ट, सुरेश बिष्ट, हेमा जोशी, तिलक जोशी, नीरज बिष्ट, दीपा बिष्ट, गोविन्दी जोशी, भागीरथी देवी, गिरीश बिष्ट, उमा बिष्ट, निर्मला बिष्ट, गंगा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed