फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers protest

फरतोला के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में विरोध

Mon, 02 Nov 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 02 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest

बाराकोट विकासखंड के फरतोला के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से श्रमदान से काटी जा रही सड़क को अनुमति देने की मांग उठाई। ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि छह माह पूर्व में जिला पंचायत की ओर से बाराकोट बाजार से फरतोला के लिए सड़क का निर्माण शुरू किया था। लेकिन कुछ दबंगों के विरोध के चलते प्रशासन ने सड़क का निर्माण रुकवा दिया था। सड़क कार्य के कारण दोनों पक्षों में विवाद होने के कारण प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए धारा 107/116 लगा दी थी और सड़क का निर्माण रुक गया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि अब छह माह बीतने के बाद यथास्थिति बनी हुई है। वर्तमान में ग्रामीण श्रमदान के जरिए सड़क का निर्माण कराना चाहते हैं। इसके लिए जरूरी है कि दबंगों पर कार्रवाई की जाए तथा ग्रामीणों को श्रमदान से सड़क निर्माण की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील वर्मा, रामलाल वर्मा, हरीश लाल वर्मा, मनोज वर्मा, नीरज कुमार वर्मा, केदार लाल वर्मा, भगवान लाल वर्मा, खुशाल लाल, नवीन आदि ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण 15 नवंबर से बाराकोट तहसील मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरने में बैठ जाएंगे। डीएम ने ग्रामीणों को जांच के बाद समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed