फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers performing in protest against chainline

आईएएस में 90 वीं रैंक पर रही फागपुर की अंजू

Thu, 01 Jun 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे बनबसा (चंपावत)। Updated Thu, 01 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers performing in protest against chainline
आईएएस परीक्षा में 90 वी रैकिंग पर रही अंजू   - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अंबेडकर ग्राम फागपुर निवासी अरुण कुमार विश्वकर्मा (आईएएस) की पत्नी अंजू ने इस बार 90 वीं रैंकिंग के साथ आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वो आईआरएस प्रशिक्षणार्थी हैं। मूल रूप से केरल निवासी अंजू की यहां अंबेडकर ग्राम फागपुर में ससुराल है। तीसरी बार उन्होंने आईएएस परीक्षा में संतोषजनक सफलता हासिल की है।  

अंबेडकर ग्राम फागपुर निवासी रिटायर्ड बीडीओ कैलाश राम विश्वकर्मा और रिटायर्ड शिक्षिका जीवंती देवी की बहू अंजू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा 90वीं रैंक पर उत्तीर्ण की। अंजू मूल रूप से केरल के कोलम की रहने वाली हैं। उनके पिता रवि सिंह रिटायर्ड मुख्य अभियंता हैं। जब वे दुबई में सेवारत थे तब अंजू ने हाइस्कूल और इंटर की परीक्षा विज्ञान वर्ग से प्रथम श्रेणी से दुबई में पूरी की। इसके बाद वर्ष 2011 में एनआईटी कालीकट केरल से बीटेक प्रथम श्रेणी में पास की।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उसकी 305वीं रैंकिंग रही। भारतीय लेखा एवं आडिट विभाग में सहायक लेखाकार के पद पर देहरादून में कार्य किया। वर्ष 2014 में दी परीक्षा में उन्हें 324 वीं रैंक मिली, जिसके तहत आईआरएस (भारतीय सीमा शुल्क, आबकारी व कस्टम विभाग) में वे दिल्ली में सहायक आयुक्त पद पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और विशेष तौर पर पति को देती हैं। उनके पति अरुण विश्वकर्मा इन दिनों मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सेवा में हैं। फागपुर की ग्रामप्रधान गीता देवी, अजय लाल, पूर्व प्रधान चंद्र प्रकाश, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बीएस पाटनी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रिटायर्ड प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed