{"_id":"6624017008f716a94705919f","slug":"villagers-got-burnt-while-extinguishing-the-fire-in-regdu-forests-champawat-news-c-229-1-shld1026-107544-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रेगड़ू के जंगलों में लगी आग को बुझाने में ग्रामीण झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रेगड़ू के जंगलों में लगी आग को बुझाने में ग्रामीण झुलसे
Sat, 20 Apr 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट। बाराकोट में रेगड़ू आगर के जंगलों में लगी आग से भारी नुकसान हो गया है। आग बुझाने के दौरान कई ग्रामीण भी आंशिक रूप से झुलस गए। शनिवार को अचानक बाराकोट ब्लाॅक में रेगड़ू के जंगलों में आग लग गई। आग आवासीय भवनों तक पहुंचने लगी तो ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए बुझाने का प्रयास किया।
इससे कई ग्रामीण आंशिक रूप से झुलस भी गए। पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश कुमार ने बताया कि आग से कृष्णानंद खोलिया, हरीश चंद्र खोलिया, राजेंद्र खोलिया, भुवन चंद्र खोलिया आदि के घास के लुट्टे जलकर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान गौरव खोलिया, कृष्णानंद खोलिया, हेम खोलिया, अनिता देवी,सुनिता, जगदीश आदि आंशिक रूप से झुलस गए।
इसमें गौरव को इलाज के लिए लोहाघाट अस्पताल लाया गया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन से वनाग्नि की रोकथाम की मांग की है। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। काली कुमाऊं के वन रेंजर आरके जोशी ने बताया कि रेगड़ू आगर में नाप भूमि पर आग लगी है। इसे बुझाने के लिए मौके पर वन कर्मियों को भेजा गया है।