{"_id":"5f353cdc8ebc3e4ae00fb263","slug":"villagers-demonstrated-with-empty-pots-champawat-news-hld3932206143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाल तोक के ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाल तोक के ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। गंभीर पेयजल किल्लत से जूझ रहे बाराकोट ब्लॉक के ग्रामसभा पम्दा के खाल तोक के ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिक गिरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि गांव के लिए बनी खेतीखान-सलना-पम्दा पेयजल योजना बाधित हो जाने के कारण गांव में 16 दिनों से पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप है। जिससे गांव में गंभीर पेयजल संकट गहरा गया है।
पेयजल योजना ध्वस्त होने से गांव के नौले में दिन रात पानी के लिए लोग बारी का इंतजार करते हैं। उसमें भी एक परिवार को मात्र 25 से 30 लीटर ही पानी मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में करोनाकाल में कई प्रवासी परिवार भी गांव लौटे हैं, जिस कारण पानी की खपत अधिक हो रही है।
विज्ञापन
लोग सारे काम छोड़ कर पानी के लिए लाइन में लगने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, नगेंद्र कुमार जोशी, दुर्गेश जोशी, नवल जोशी, जितेंद्र जोशी, ललित जोशी, किशोर जोशी, अंकित जोशी, भावेश जोशी, रवि जोशी, देवेश जोशी, नकुल जोशी, सरस्वती देवी, गोविंदी देवी, बेनी देवी, मीना देवी, तुलसी देवी, कमला देवी, कृतिका जोशी आदि शामिल रहे।