फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers demonstrated over the problems of Sunkuri village

सुनकुरी गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated over the problems of Sunkuri village
लोहाघाट के दूरस्थ सुनकुरी में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के गुमदेश के सुनकुरी गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। गांव की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जन प्रतिनिधियों पर उपेक्षा का अरोप लगाते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खीम सिंह सामंत की अध्यक्षता और राजेंद्र पुनेठा के संचालन में आयोजित बैठक में ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में समय समय पर विद्युत कटौती होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की पानी की पुरानी लाइनें ध्वस्त होने के कारण जल संकट बना हुआ है। गांव में आज तक कोई भी सरकारी आवास नहीं मिला है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण जन प्रतिनिधियों का भी कोई विशेष ध्यान उनकी तरफ नहीं रहा है। उनकी पूरी निर्भरता खेती पर टिकी रहती है, जंगली जानवरों, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखे से चौपट हो जाती है। उन्होंने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए गांव के चारों ओर जाली लगाकर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गोशाला के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली 35 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये करने की मांग की। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, शंकर सिंह, बद्री सिंह, देव सिंह, जोगा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण सिंह, तारा सिंह, प्रकाश सिंह, डूंगर सिंह, खीम सिंह, महेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed