फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers demonstrated against the problem of connectivity in the bank

बैंक में कनेक्टविटी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against the problem of connectivity in the bank
लोहाघाट (चंपावत)। नैनीताल बैंक की चौमेल शाखा में इंटरनेट कनेक्टिविटी खराब है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इस अव्यवस्था के खिलाफ ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने बैंक शाखा के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैंक की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कहा कि बैंक में आए दिन कनेक्टिविटी ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काम न होने से निराश लौटना पड़ता है। लोगों का कहना था कि क्षेत्र के करीब 14 ग्राम पंचायतों के लोगों की पूरी निर्भरता नैनीताल बैंक की चौमेल शाखा में है। उसमें भी आए दिन कनेक्टिविटी न होने से लोग परेशान रहते हैं। दूरस्थ नेत्रसलान, सील, बरूड़ी आदि स्थानों से कई किमी पैदल चलकर लोग लेन-देन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कनेक्टिविटी ठप होने से उनका काम नहीं हो पाता। इस कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह, अजय सिंह, पंकज सिंह, कुलदीप फर्त्याल, कमला देवी, निलाप सिंह, बीना देवी, मनोज सिंह ने बैंक की कनेक्टिविटी को सही कर लोगों को राहत दिलाने की मांग की है। इधर बैंक के शाखा प्रबंधक प्रभात बिष्ट का कहना है कि बैंक में वीसेट सहित इंटरनेट के दो कनेक्शन हैं। इनके जरिये बैंक में सुचारु रूप से काम हो रहा है। हालांकि कभी कभार नेट की स्पीड सही न होने से काम होने में कुछ समय लगता है। लेकिन किसी भी ग्राहक को काम हुए बिना नहीं लौटाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed