फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers demand to connect Pati sub-post office with CBS

पाटी उप डाकघर को सीबीएस से जोड़ने की ग्रामीणों की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers demand to connect Pati sub-post office with CBS
पाटी उप डाकघर को सीबीसी से जोड़ने के लिए सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन देतें ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी के उप डाकघर को सीबीएस (कोर बैकिंग सर्विस) प्रणाली से जोड़ने की ग्रामीणों ने मांग की है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर क्षेत्र दौरे पर आए सांसद अजय टम्टा के माध्यम से संचार मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि पाटी उप डाकघर के सीबीएस से नहीं जुड़ने से डाक सेवा में विलंब होने के अलावा पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवाएं ठीक से नहीं मिल पा रही हैं। इस वजह से 35 हजार से अधिक की आबादी वाले पाटी ब्लाक के लोगों को राष्ट्रीय बचत पत्र सहित कई जरूरी काम के लिए 35 किमी दूर लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ती है। सांसद ने संचार मंत्री से वार्ता कर पाटी उप डाकघर को सीबीएस से जुड़वाने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों मे केशर सिंह अधिकारी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष दिनेश चम्याल, दीपक भट्ट, श्याम सिंह ढेक आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed