फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers angry over the poor condition of the link road

Champawat News: डिग्री कॉलेज-देवीधार और डैंसली लिंक मार्ग की बदहाली पर भड़के ग्रामीण

Thu, 11 Jan 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 11 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over the poor condition of the link road
बदहाल डिग्री कॉलेज-देवीधार सड़क मार्ग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री कॉलेज-देवीधार और डैंसली लिंक मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द दोनों सड़क में हॉटमिक्स और दीवार का निर्माण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान सुरेश सिंह के नेतृत्व में लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि डिग्री कॉलेज-देवीधार और डैंसली लिंक सड़क बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जो दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों में रपट कर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। ग्राम प्रधान सुरेश का कहना है कि सड़क की बदहाली का मुद्दा उन्होंने बीडीसी बैठक में डीएम के सम्मुख उठाया था। उसके बावजूद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

मूनाकोट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से लगे क्वीतड़, जमतड़ी, सिलोनी और क्वीगांव की सड़कों पर डामरीकरण नहीं कराए जाने से नाराज लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कच्ची सड़कों पर आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द सड़कों पर डामरीकरण नहीं कराया गया तो क्षेत्र की जनता चुनाव का बहिष्कार करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed