{"_id":"669ff95ebd4526d5e80e5834","slug":"villagers-agree-to-assurance-of-starting-drinking-water-supply-within-a-month-champawat-news-c-229-1-shld1026-110614-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एक माह में पेयजल आपूर्ति शुरू करने के आश्वासन पर माने ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एक माह में पेयजल आपूर्ति शुरू करने के आश्वासन पर माने ग्रामीण
Wed, 24 Jul 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में बिशुंग के मल्लाढेक में ग्रामीणों को पेयजल योजना के निर्माण की जानकारी देते जल निगम
लोहाघाट (चंपावत)। पेयजल संकट से जूझ रहे बिशंग मल्लाढेक की महिलाओं के प्रदर्शन के बाद जल निगम हरकत में आया है। निगम के अभियंताओं के एक माह में पेयजल समस्या के समाधान के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
मंगलवार को जल निगम के अभियंता धीरज जोशी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। अभियंता ने बताया कि मायावती से मल्ला ढेक गांव के लिए सात किमी पेयजल लाइन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। गांव के मुख्य पेयजल टैंक से हर घर नल हर घर जल योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। अभियंता जोशी के एक माह के भीतर पेयजल योजना संबंधी सभी कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण मान गए।
मालूम हो कि बीते सोमवार को मल्ला ढेक गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के समाधान को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तीन दिन के अंदर पेयजल समस्या का समाधान न होने पर जल निगम कार्यालय में ताला बंदी की चेतावनी दी थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया और ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में गिरीश सिंह ढेक, पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ढेक, माधुरी देवी, ममता, बबीता ढेक, मीना ढेक, बबीता देव, निर्मला ढेक, विमला ढेक आदि मौजूद रहीं।