फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers agitated over poor damrikaran

Champawat News: घटिया डामरीकरण पर भड़के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers agitated over poor damrikaran
खालगढ़ा-पुल्ला-चमदेवल मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के खालगढा-पुल्ला-चमदेवल सड़क पर ग्रामीणों ने घटिया डामरीकरण होने का आरोप लगाते हुए गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर डामरीकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने मानकों के अनुरूप डामरीकरण न किए जाने पर लोनिवि के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण देव सिंह धौनी, डूंगर प्रथोली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खालगढ़ा-चमदेवल मोटर मार्ग पर घटिया डामरीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि खालगढा-पुल्ला-चमदेवल मोटर मार्ग पर छह महीने पूर्व और 20 दिन पूर्व लोनिवि की ओर से किए गए डामरीकरण की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण सड़क उखड़ने लगी है। घटिया गुणवत्ता के डामरीकरण के कारण मोटर मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग में सीमेंट के बनाए कॉजवे भी टूटने लगे हैं। कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो पाया है लोनिवि के अधिकारी इस ओर बेपरवाह बने हुए हैं और डामरीकरण कार्य का निरीक्षण तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि डामरीकरण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ दोबारा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। लोनिवि के ईई बीसी भंडरी ने कहा कि खालगढ़ा-पुल्ला-चमदेवल मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य जारी है जहां पर कमी होगी उसे ठीक कराया जाएगा। इस मौके पर देव सिंह धौनी, डुंगर सिंह प्रथोली, कैलाश सिंह, भुवन सिंह, सोबन राम, चतुर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed