फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vijay Sankalp Rally of BJP in Champawat

मोदी के नाम पर धामी की सरकार बनाने का आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vijay Sankalp Rally of BJP in Champawat
विजय संकल्प यात्रा में चंपावत में अभिनंदन स्वीकारते रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश के कैबि? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खूबियों और साहसिक फैसलों ने देश का मस्तक ऊंचा किया है। चंपावत स्टेशन रोड और लोहाघाट के रामलीला मैदान में बुधवार को हुई विजय संकल्प यात्रा में उन्होंने कहा कि सरकार के साहसिक निर्णयों ने 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज देने के साथ लोगों को कोरोना काल के बड़े खतरों से उबारा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुई सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी की सरकार बनाने की अपील की, ताकि केंद्र की मोदी सरकार के हाथ मजबूत हों। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि जल्द ही क्षेत्र में सेना की कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कोलीढेक से लोहाघाट के लिए पेयजल योजना की डीपीआर जल्द स्वीकृत हो जाएगी। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि चंपावत में मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ चंपावत को हेलिकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्य गिनाए तो चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सुविधाओं की विस्तार का दावा किया। चंपावत में भाजपा जिला महामंत्री दीपक रजवाड़ और लोहाघाट में श्याम ढेक के संचालन में हुई सभा में पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, सुभाष बगौली, हेमा जोशी, रामदत्त जोशी, श्याम नारायण पांडेय, गोविंद सामंत, किरन देवी आदि ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

लोहाघाट में विजय संकल्प यात्रा को बाइक रैली के जरिये मरोड़खान से स्टेशन बाजार होते हुए आयोजन स्थल रामलीला मैदान तक लाया गया। यहां बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने रैली में शामिल रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, मंत्री अरविंद पांडेय, सांसद अजय टम्टा, रैली संयोजक पुष्कर काला को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय संकल्प यात्रा में प्रमुख रूप से मौजूद थे ये पदाधिकारी:
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, प्रमुख नेहा ढेक, सुमनलता, विनीता फर्त्याल, चेयरमैन गोविंद वर्मा, बहादुर फर्त्याल, प्रकाश तिवारी, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, ललित मोहन पांडेय, नरेंद्र लडवाल, रामदत्त जोशी, मोहित पाठक, दीपक ओली, सचिन जोशी।
ऐन मौके पर दौरा टलना सियासी वजह तो नहीं...
चंपावत। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नहीं पहुंच सके। सीएम को पहली बार लोहाघाट का दौरा करना था। उन्हें डेढ़ बजे से 3:10 बजे तक लोहाघाट में विजय संकल्प यात्रा में रुकना था लेकिन बुधवार सुबह सीएम के लोहाघाट आने का कार्यक्रम टल गया। सरकारी विज्ञप्ति में इसकी कोई वजह नहीं बता सिर्फ अपरिहार्य कारण का जिक्र किया गया, जबकि टिहरी जिले के घनसाली का कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहा। सियासी जानकार सीएम के दौरे के आखिरी वक्त पर टलने के पीछे सियासी वजह होने की संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं। चंपावत जिले की राजनीति पर बारीक नजर रखने वालों का कहना है कि जिले की दोनों सीटों पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। पार्टी गुटबाजी में फंसी है और नेताओं का पोस्टर वार भी बड़ी चुनौती बना है। सूत्र बताते हैं कि एक बड़े नेता ने इसकी जानकारी उच्च स्तर पर दी और इसके बाद ही बुधवार सुबह दौरे को टाला गया।
यात्रा के स्वागत के फटे पोस्टर से खेमेबाजी जगजाहिर
चंपावत। विजय संकल्प यात्रा भीड़ के लिहाज से कामयाब रही लेकिन इस यात्रा ने खेमों में बंटी भाजपा की कई खामियों को चौराहे पर ला दिया। पहले से ही गुटबाजी और अंतर्कलह से जूझ रही पार्टी में होर्डिंग और पोस्टरों के फाड़े जाने के विवाद ने नया बवाल पैदा कर दिया है। चंपावत में दो महीने पहले घर वापसी करने वाले एक नेता की ओर से यात्रा के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टरों को मंगलवार रात फाड़े जाने की घटना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। 2019 में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को हराकर जीत दिलाने से घर वापसी करने वाले इस नेता का कद भी बढ़ा था। ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका सिंह ने ऐसी करतूत को अंजाम देने वालों को सोशल मीडिया में आड़े हाथ लिया है। अलबत्ता पोस्टर, होर्डिंग में से खास पोस्टरों को फाड़े जाने का मामला पुलिस की चौखट तक नहीं पहुंचा है।
नहीं मैं विधायक नहीं...
चंपावत में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय संबोधन की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक को विधायक कह बैठे। गलती से हुए इस संबोधन के तुरंत बाद जिलाध्यक्ष ने इसमें सुधार करते हुए कहा कि नहीं मैं विधायक नहीं हूं। कैलाश गहतोड़ी चंपावत के विधायक हैं। भूल सुधार के बाद फिर से भाषण शुरू करते हुए मंत्री पांडेय ने विधायक गहतोड़ी की खूब प्रशंसा की।
01: रोजगार की मांग को लेकर विजय संकल्प यात्रा में आने वाले नेताओं का विरोध करने की चेतावनी देने वाले बीपीएड, एमपीएड संगठन के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मुरारी की प्रशासन से वार्ता के बाद कार्यक्रम स्थगित किया। मुरारी ने सांसद अजय टम्टा को बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए जल्द विज्ञप्ति जारी करने की मांग की। सांसद ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
02: पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मैदान में उतरने के चलते भाजपा से निष्कासित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक जोशी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी की। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा ने दीपक का माल्यार्पण कर पार्टी में स्वागत किया।
03: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहली बार लोहाघाट आगमन का कार्यक्रम मंगलवार शाम को तय होने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला और भाजपा कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारियों में जुट गए। देर रात तक पूरे नगर को बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया। सुबह के वक्त एकाएक अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों में मायूसी छा गई।

पांच साल के कार्यकाल पर मौन क्यों है भाजपा: कठायत
चंपावत। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि भाजपा की विजय संकल्प यात्रा पार्टी की नाकामी पर पर्दा डालने की कवायद है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा से खिन्न हो सत्ता में बदलाव चाह रहे हैं। भाजपा यह नहीं बता रही है कि पांच साल में उसने क्या किया, वह बस पांच महीनों का हिसाब दे रही है। विजय संकल्प यात्रा में भाजपा की ओर से महंगाई पर चुप्पी से लेकर बेरोजगारी पर मौन लोगों को खूब खटका। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की रैली में आए लोग जबरन लाए गए। कांग्रेस की सरकार के दौर में शुरू विकास कार्यों को भी भाजपा सरकार पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed