लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां चौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू हो गया है। इस दौरान हिमवीरों ने पूर्ण निष्ठा और वफादारी से अपने फर्ज को अंजाम देने का संकल्प लिया।
सोमवार को वाहिनी के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी शैलेंद्र कुमार दोर्जे ने जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सर्तकता अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों में अभियान संचालित कर छात्र छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को अपने गांव घरों में आने वाले अजनबी व्यक्तियों की सूचना पुलिस में देने, गांवों में फेरी लगाने वालों का पुलिस सत्यापन कार्ड चैक करने, संदिग्ध लोगों की सूचना देने आदि के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान हिमवीरों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस मौके पर सहायक सेनानी श्रीपाल सिंह, सुनील वर्मा आदि मौजूद थे। ब्यूरो