{"_id":"58541aa94f1c1b686f64cdd3","slug":"victory-day-the-students-have-marcpast","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दिवस पर छात्रों ने मार्चपास्ट किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दिवस पर छात्रों ने मार्चपास्ट किया
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
विजय दिवस पर छात्रों ने मार्चपास्ट किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सैनिकों और छात्रों ने आकर्षक मार्चपास्ट करने के साथ देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान वीर सैनिकों और वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को नगर के हथरंगिया चौक से पूर्व सैनिकों, जीआईसी, जीजीआईसी की एनसीसी कैडेटों, होली विजडम स्कूल, महर्षि विद्यामंदिर, सीमांत मांटेसरी, सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर, आदर्श प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रामलीला मैदान तक मार्चपास्ट किया।
पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल विजय सिंह थापा की अध्यक्षता और जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष महादेव सुतेड़ी के संचालन में हुए समारोह का मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी के कमांडेंट आनंद सिंह यरसों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सैनिक लीग के जिला सचिव चंद्र बल्लभ बिष्ट ने विजय दिवस के एतिहासिक पहलुओं की जानकारी दी। जीजीआईसी, महर्षि विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कैप्टन शेर गिरि, भगीरथ भट्ट, कै. एनके पुनेठा, हेम राय, हयात सिंह रावत, नारायण सिंह, दिवान सिंह, पीएस मेहता, डीडी पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पूर्व फौजी और उनके आश्रितों को किया सम्मानित
विजय दिवस के मौके पर जांबाजों और उनके आश्रितों को सम्मानित भी किया गया। 97 वर्षीय वीर चक्र प्राप्त कै.कर्म सिंह सामंत, अशोक चक्र प्राप्त कै. उमेद सिंह माहरा के दामाद शिवराज सिंह, कीर्ति चक्र प्राप्त लां. नायक रमेश सिंह की वीरांगना चनी देवी, पुलिस मेडल और राष्ट्रपति पदक प्राप्त दीवान सिंह तड़ागी, शौर्य चक्र प्राप्त कै.कल्याण सिंह की वीरांगना परी देवी, शौर्य चक्र प्राप्त नायक पूरन चंद के भतीजे हयात चंद, शौर्य चक्र प्राप्त टीका सिंह, सेना मेडल प्राप्त ललित सिंह अधिकारी और स्व. हवलदार जोध सिंह की वीरांगना माहेश्वरी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर में 12 यूनिट रक्त एकत्र हुआ
विजय दिवस के मौके पर यहां अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 12 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। पिथौरागढ़ ब्लड बैंक से आए इंचार्ज डॉ.नरेंद्र शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर के रायनगर चौड़ी निवासी कमल चंद्र राय ने रक्तदान कर इसकी शुरुआत की। लोहाघाट पीजी कॉलेज के बीएड विभाग के छात्रों ने भी रक्तदान किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय सिंह थापा, पूर्व सैनिक प्रकाश ओली की पुत्री तनुजा ओली, जनार्दन जोशी के अलावा छात्रा उमा पुनेठा, अर्जुन धामी, संदीप कुमार, त्रिभुवन राणा आदि ने रक्तदान किया। शिविर संचालन में लीलाधर, बिशन दत्त, सुरेश आदि ने सहयोग किया।