फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Verify outsiders

बाहरी लोगों का सत्यापन करें

Tue, 16 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट Updated Tue, 16 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एसपी को ज्ञापन भेजकर बाहरी लोगों के अनिवार्य सत्यापन करने और नगर क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों में रोक लगाने की मांग की।  

थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल के माध्यम से एसपी रामचंद्र राजगुरु को भेजे ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के लोगों ने पुलिस प्रशासन से बाहरी क्षेत्रों से आ रहे फेरी वालों, राजमिस्त्रियों, नेपालियों आदि लोगों के अनिवार्य रूप से सत्यापन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में आए दिन आपराधिक गतिविधियां, बाइक चोरी हो रही हैं। गांव, शहर से बालिकाओं, महिलाओं का घरों से रहस्यमय स्थिति में गायब होनेे की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


साथ ही नगर में बाइकरों का उपद्रव बढ़ता जा रहा है। इन गतिविधियों में रोक लगाने के लिए पुलिस का अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति का सत्यापन करना भी अनिवार्य हो गया है। जिससे नगर के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। ज्ञापन देेने वालों अमित जुकरिया, राजू गड़कोटी, विवेक ओली, पंकज जोशी, मोहित पाठक, भास्कर गड़कोटी, मुकेश वर्मा, चंद्रशेखर जोशी, नवीन बोहरा, गोविंद वर्मा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed