{"_id":"56f5771b4f1c1b1c78f14ea6","slug":"vell","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटे सभी छह आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर छूटे सभी छह आरोपी
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट चंपावत
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतीखान के मानरगांव में मंगलवार को होली गायन में महिलाओं से अभद्रता और लोगों को जान से मारने की धमकी देने के सभी छह आरोपियों को जमानत मिल गई है। गुंडई के विरोध में बुधवार को खेतीखान बाजार बंद करने के अलावा ग्रामीणों और व्यापार मंडल ने खेतीखान-देवीधुरा मार्ग भी बंद किया था।
आरोप है कि मानरगांव में बाइक से पहुंचे इन लोगों ने मंगलवार को दरवाजे तोड़े और महिलाओं के साथ अभद्रता की। ग्रामीणों का कहना था कि यह अराजक तत्व दो दिन पूर्व ही होली में इसी प्रकार की गुंडई कर गए थे। पुलिस ने लोहाघाट थाने में मनोज फर्त्याल, हिमांशु फर्त्याल, विवेक फर्त्याल, गिरीश फर्त्याल, मनोज सिंह फर्त्याल, गौरव करायत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 323, 504, 427 के तहत मामला दर्ज कर तीनों बाइकों को जब्त किया। अलबत्ता अब इन सभी आरोपियों को थाने से जमानत मिल गई।
थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी का कहना है कि अदालत के अवकाश की वजह से इन्हें थाने से जमानत दे दी गई।