{"_id":"60329faa8ebc3ee947540c74","slug":"vehicles-will-not-be-moved-for-six-hours-on-the-road-missed-on-today-champawat-news-hld415649346","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चूका-ठुलीगाड़ सड़क पर छह घंटे तक नहीं होगी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चूका-ठुलीगाड़ सड़क पर छह घंटे तक नहीं होगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) सड़क पर ठुलीगाड़ से चूका के बीच सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खनन सहित सभी वाहनों की आवाजाही सोमवार से प्रतिबंधित कर दी गई है। सड़क बना रही आरजीबीएल कंपनी ने पिछले महीने प्रशासन से खनन के ओवरलोड वाहनों के चलने से सड़क टूटने की तस्वीरें और वीडियो पेश कर रोक लगाने की मांग की थी। उसने इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की थी। न्यायालय के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन ने हालिया निर्णय लिया है।
करीब 67 करोड़ रुपये से बन रही ठुलीगाड़ से चूका के 17.875 किमी सड़क पर खनन के वाहनों के चलने से सड़क को हो रहे नुकसान और काम में देरी के चलते सड़क बनाने वाली कंपनी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने पूरे मामले का प्रजेंटेशन डीएम के सम्मुख करने का कंपनी को निर्देश देते हुए डीएम को निर्णय लेने का अधिकार दिया था। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि कंपनी के प्रजेंटेशन के बाद तय किया गया कि 22 फरवरी से ठुलीगाड़-चूका सड़क पर सुबह दस से शाम चार बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। ताकि सड़क का काम 29 मार्च की तय अवधि तक पूरा कराया जा सके। कंपनी ने शिकायत की थी कि ठुलीगाड़-चूका के बीच खनन के वाहनों की भारी संख्या में आवाजाही से न केवल काम प्रभावित हुआ है, बल्कि सड़क भी टूट रही है। एसडीएम ने बताया कि अब किसी भी वाहन को सुबह आठ बजे बाद ठुलीगाड़ से चूका नहीं जाने दिया जाएगा।