{"_id":"68c5a0987cfcaf25760369c0","slug":"vehicles-weighing-more-than-16-tonnes-will-not-run-on-nh-champawat-news-c-229-1-shld1026-129324-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच पर नहीं चलेंगे 16 टन से अधिक भार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच पर नहीं चलेंगे 16 टन से अधिक भार वाहन
Sat, 13 Sep 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर 16 टन से अधिक भार वाहनों का संचालन नहीं होगा। पुलिस ने यातायात प्लान और समय निर्धारित किया है।
चंपावत से टनकपुर जाने वाले वाहन सुबह आठ से शाम सात बजे तक बनलेख से चलेंगे। शाम सात से सुबह आठ बजे तक एनएच पर यातायात सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। टनकपुर से चंपावत जाने वाले वाहन ककराली गेट से सुबह सात से शाम छह बजे तक संचालित होंगे। शाम छह से सुबह सात बजे तक ककराली गेट से वाहनों का संचालन बंद रहेगा। एसपी अजय गणपति ने बताया कि 16 टन से अधिक भार क्षमता वाले वाहन अभी एनएच पर नहीं चलेंगे। आपातकालीन स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112, 9411112984, 05965,230276, आपदा कंट्रोल रूम 7895318895 से संपर्क कर सकते है। एनएच के ईई दीपक जोशी ने बताया कि अगर बारिश नहीं हुई और स्वाला डेंजर जोन पर सब ठीक रहा तो 16 टन से अधिक भार वाहन जल्द संचालित किए जाएंगे। इधर, आपदा विभाग के अनुसार टीजे सड़क मलबा आने से बंद है।