फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vehicles carrying mining material stopped seeing the police

खनन सामग्री लेकर आ रहे वाहन पुलिस देख थमे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicles carrying mining material stopped seeing the police
टनकपुर में खनन सामग्री लेकर आते वाहनों का लगा जाम।संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस को देख शारदा नदी से खनन करने गए वाहन चालक सकते में पड़ गए। चालान के डर से पुलिस के रहने तक वाहन कांटे के पास ही खड़े रहे, जिससे वहां जाम के हालात पैदा हो गए। पुलिस के जाने के बाद ही वाहनों का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

सोमवार को शारदा नदी से खनन सामग्री लेकर क्रशर की ओर जा रहे थे। अचानक पुलिस के वहां पहुंचने से वाहन चालक सकते में पड़ गए। चालान से बचने को चालकों ने वाहन खनन क्षेत्र में ही खड़े कर दिए। करीब दो से ढाई घंटे वहां जाम जैसे हालात पैदा हो गए। इस दौरान डाउन स्ट्रीम में खनन वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस बीच शक्तिमान यूनियन पदाधिकारियों के वहां पहुंचने पर पुलिस और यूनियन पदाधिकारियों के बीच काफी देर चली वार्ता के बाद पुलिस के लौटने पर ही वाहनों का संचालन शुरू हो पाया। यूनियन पदाधिकारियों एवं पुलिस के बीच चली वार्ता पर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं। डीएसएम हरीश पाल ने बताया कि वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम के हालात पैदा हुए जिसे बाद में दुरुस्त कर दिया गया। उधर सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि पुलिस को अवैध खनन की सूचना मिलने पर भेजा गया था। चालान के भय से वाहन चालकों ने वाहन रोक दिए, जिससे जाम के हालात पैदा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed