फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   vehicle fell into ditch in lohaghat

उत्तराखंड में हादसा: खाई में गिरी कार, उड़े परखचे, दो बरातियों की मौत; हादसे के बाद शादी के रंग पड़ गए फीके

Tue, 11 Feb 2025 02:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, लोहाघाट
अमर उजाला नेटवर्क, लोहाघाट Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Feb 2025 02:36 PM IST
सार

लोहाघाट में बरात का वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे है।

विज्ञापन
vehicle fell into ditch in lohaghat
खाई में गिरी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव में जा रही बरातियों की गाड़ी लोहाघाट-चमदेवल मोटर मार्ग पर बिल्देधार के पास सोमवार को गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक सहित तीन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोहाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार करीब दो बजे सुनकुरी गांव बरातियों को लेकर जा रही बोलेरो वाहन लोहाघाट-पुल्ला चमदेवल मार्ग पर बिल्देधार के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों ने दमकल और पुलिस कर्मियों के साथ राहत और बचाव कार्य में मदद की।

विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में आकाश सिंह महर (22) पुत्र गंगा सिंह महर और मोहित सिंह महर (20) पुत्र तान सिंह महर निवासी ऊचौली गोठ टनकपुर की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में रोहन सिंह महर (21) पुत्र सुरेश सिंह महर, पवन सिंह (22) पुत्र टेहर सिंह निवासी ऊचौलीगोठ और चालक विजय सिंह रावत उर्फ बबलू (33) पुत्र केशव रावत निवासी गांव चकरपुर मैत घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल लाया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि घायल रोहन को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि घायल विजय के परिजन स्वयं उपचार कराने की बात कहकर साथ ले गए। पवन को मामूली चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम डॉ. विराज राठी ने किया।

पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी कठैत ने दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया। हादसे के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक समेत गांव के लोगों ने राहत कार्य में सहयोग किया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने घटना में शोक व्यक्त किया है।

हादसे में दो की गई जान, शादी के रंग पड़ गए फीके
नगर लोहाघाट से करीब 17 किलोमीटर दूर हुई दुर्घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। सड़क हादसे में दो युवा बरातियों की मौत के बाद शादी का जश्न फीका पड़ गया।

सोमवार को टनकपुर के उचौलीगोठ से राजेंद्र सिंह महर के पुत्र रोहित महर की बरात बैंडबाजों के साथ लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव के लिए निकली थी। अधिकतर बराती शादी वाले घर पहुंच गए थे और डांस करने के साथ दावत खा रहे थे। एक बरातियों का वाहन काफी पीछे चल रहा था। दुल्हन के घर से करीब 10 किमी पहले ही बरातियों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन के परखचे उड़ गए। वहीं उसमें सवार आकाश और मोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों को गहरी खाई से निकालकर उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लोहाघाट में पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया।

जयमाला कार्यक्रम स्थगित, सादे समारोह में निभाईं रस्में
बिल्देधार में बरातियों के वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर दुल्हन के घर पहुंचे अधिकतर बराती घायलों का हालचाल जानने के लिए लौट आए। ग्रामीणों ने बताया कि वाहन दुर्घटना के बाद दुल्हन के घर जयमाला कार्यक्रम को स्थगित कर सादे समारोह में शादी की रस्में निभाईं गईं। इसके बाद बरात को विदा कर दिया गया।

राहत और बचाव कार्य में युवाओं ने दमकल और पुलिस कर्मियों का किया सहयोग
बिल्देधार में बरातियों के वाहन के खाई में गिरने का पता चलने पर क्षेत्र के युवा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। युवा रविंद्र पाटनी, पवन धौनी, नितिन पाटनी, मोनू धौनी, देवेंद्र पाटनी, मोहित पाठक ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। दमकल विभाग के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंस दास के नेतृत्व में दमकल कर्मी नीरज राणा, सुनील जोशी, राजेश खर्कवाल, दिनेश चंद्र, भरत सिंह, रवि सिंह, उमेश चंद्र, राजेंद्र मेहता, गौरव कुमार ने घायलों को खाई से निकालकर स्ट्रेचर के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वही पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत के साथ पुलिस कर्मी हीरा लाल वर्मा, जगत सिंह रोंकली, दीवान राम, विनोद कुटियाल, राजेंद्र गिरि आदि ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed