फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   vehicle checking ceremony

Champawat News: वाहनों की चेकिंग की रस्म अदायगी, दो जीप सीज

Sat, 25 Mar 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 25 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
vehicle checking ceremony
ट्रैक्टर ट्राली को इस तरह डबल डेकर बनाकर आवाजाही कर रहे श्रद्वालु। संवाद - फोटो : ट्रैक्टर ट्राली को इस तरह डबल डेकर बनाकर आवाजाही कर रहे श्रद्वालु। संवाद

विज्ञापन



टनकपुर/पूर्णागिरि (चंपावत)। दो दिन में तीन सड़क दुर्घटनाएं, छह श्रद्धालुओं की मौत और 11 घायल। नवरात्र शुरू होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुए इन दो हादसों ने चिंता की लकीर बढ़ा दी है। इन दुर्घटनाओं के बाद टनकपुर और पूर्णागिरि क्षेत्र में यातायात सुरक्षा के उपाय बढ़ाने की कुछ कवायदें की गईं। दुर्घटना स्थल पर भी एहतियाती कदम उठाए गए। पुलिस की गश्त बढ़ी और परिवहन विभाग की चेकिंग। लेकिन जो किया गया है दावे उससे काफी ज्यादा किए गए हैं।









परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ठुलीगाड़-भैरव मंदिर पर चेकिंग अभियान चलाया। कुछ वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परमिट के बगैर चल रही दो जीपों को सीज किया गया है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस के बगैर जीप चला रहे एक चालक पर भी कार्रवाई की गई है। ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क पर 13 जीपों का यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान किया गया।
विज्ञापन













टनकपुर एवं पूर्णागिरि क्षेत्र में श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस के मोबाइल दस्ते बढ़ाए गए हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्र से सड़क किनारे चलने और सुरक्षा के लिए लोगों को सचेत किया जा रहा है। साथ ही चेकिंग अभियान बढ़ाने की हिदायत दी गई है। जी-20 की वजह से बाहरी जिलों से आने वाला पुलिस बल अभी पूरा नहीं मिला। जल्द ही पुलिस कर्मियों की आमद होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-अमित श्रीवास्तव, एसपी, चंपावत।


अनियंत्रित मैक्स जीप ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर अनियंत्रित मैक्स जीप बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क से नीचे नाले में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। मैक्स में 11 यात्री सवार थे जिनमें से एक महिला को हल्की चोट आई है। बाइक चालक के पैर में गंभीर चोट आने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मैक्स जीप (यूके 06टीए-1301) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे टनकपुर से यात्री लेकर पूर्णागिरि जा रही थी कि बाबलीगाड़ के पास जीप अचानक अनियंत्रित हो गई जो सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क से नीचे जाकर नाले में पलट गई। हादसे में पत्नी के साथ पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार कलीनगर माधोटांडा पीलीभीत निवासी सत्यपाल (40), उनकी पत्नी सुनीता देवी (35) और मैक्स में सवार गढ़ागढ़ी जिला आगरा निवासी महिला यात्री कांता देवी पत्नी सत्येंद्र घायल हो गए।

मैक्स जीप के अन्य यात्री सुरक्षित बच गए। घायलों को दूसरे वाहन से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि बाइक चालक सत्यपाल के पैर में गंभीर चोट के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि घायल दोनों महिलाओं को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।



पूर्णागिरि मेले में अत्यधिक भीड़ को देखते विभाग की ओर से इंटरसेप्टर वाहन भेजा गया है। इस वाहन में सवार चेकिंग दल ऐसे वाहन चालकों पर नजर रखेगा जो ओवर लोडिंग और तेज रफ्तार गति में वाहन चलाएंगे ताकि वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
-नंदकिशोर, आरटीओ (प्रवर्तन), हल्द्वानी संभाग



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed