{"_id":"68b73e1a2be7f3f00d0f6254","slug":"various-rituals-being-performed-during-ganesh-festival-champawat-news-c-229-1-shld1019-128777-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गणेश महोत्सव के दौरान किए जा रहे विभिन्न अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गणेश महोत्सव के दौरान किए जा रहे विभिन्न अनुष्ठान
Wed, 03 Sep 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में गणेश महोत्सव के दौरान मंदिर में विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं। 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के सातवें दिन पुरोहित प्रकाश पुनेठा, प्रदीप पांडेय, दीप चंद्र पाठक ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। मुख्य यजमान मोहन चंद्र पंत, महेश सिंह बोहरा सपत्नीक शामिल रहे। दोपहर बाद महिलाएं भजन कीर्तन का गायन कर रही हैं। वहां आयोजक समिति के अध्यक्ष अमित जुकरिया, विवेक ओली, अमित शाह, चंद्रशेखर जोशी, बृजेश माहरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन