{"_id":"645933af25e8ed623501c1c7","slug":"vaccination-will-be-provided-champawat-news-c-8-1-134494-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पशुओं में लंपी वायरस का खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पशुओं में लंपी वायरस का खतरा बरकरार
Mon, 08 May 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 08 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत गांवों में पशुपालकों को दवाओं का वितरण करती पशु चिकित्सक डॉ.सुवर्णा भोज।
- फोटो : चंपावत जिले के सीमांत गांवों में पशुपालकों को दवाओं का वितरण करती पशु चिकित्सक डॉ.सुवर्णा भोज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिलने का सिलसिला जारी है। पशुपालन विभाग की ओर से साधनों, संसाधनों और स्टाफ की कमी के बावजूद गावों में पशु चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। सोमवार को नेपाल के सीमावर्ती गांव में पशु चिकित्सक डॉ. सुवर्णा भोज ने शिविर लगाकर पशुपालकों को राहत दी। बीमारी की रोकथाम के लिए मंगलवार तक 40 हजार वैक्सीन की डोज जिले में पहुंच जाएगी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस भंडारी के अनुसार शासन स्तर से लंपी वायरस के संबंध में एसओपी जारी की गई है। वैक्सीन के जिले में पहुंचने के बाद उन्हें केवल स्वस्थ पशुओं को लगाया जाएगा ताकि उन्हें बीमारी की चपेट में आने से बचाया जा सके। बीमार पशुओं के लिए जल्द दवाओं की खेप पहुंचने वाली है। बीमारी के संबंध में शासन और प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। रोग की रोकथाम के लिए कृषि विज्ञान केंद्र से भी सहयोग की अपील की गई है।