फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vaccination of 15516 girls of the district from today

जिले के 15516 किशारों का टीकाकरण आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of 15516 girls of the district from today
चंपावत। पिछले साल 16 जनवरी से शुरू कोरोना टीकाकरण में सोमवार से नया अध्याय जुड़ जाएगा। तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। शीतकालीन अवकाश के बावजूद इस टीकाकरण के लिए स्कूल खुले रहेंगे। किशोरों को स्कूलों में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम टीके लगाएगी। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि चंपावत जिले में इस आयु वर्ग के 14553 छात्र-छात्राओं सहित कुल 15516 किशोर हैं। अलबत्ता पहले दिन 42 सेशन साइट में 4504 छात्र-छात्राओं को टीके लगाए जाएंगे। कोविड टीकाकरण में 84 स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के चारों ब्लॉकों की संख्या
चंपावत: 7355
लोहाघाट: 2935
पाटी: 2322
बाराकोट: 1641
98 प्रतिशत लोगों को लग चुकी टीके की पहली खुराक
चंपावत। जिले में 190955 लोगों में से 187365 (98.12 प्रतिशत) लोगों को पहली खुराक लग चुकी है। 156120 (83.32 प्रतिशत) लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इस वक्त जिले में सिर्फ सात कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed