फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vaccination delay of 30 minutes due to problem in opening portal

पोर्टल खुलने में आई दिक्कत से टीकाकरण में हुई 30 मिनट की देरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vaccination delay of 30 minutes due to problem in opening portal
चंपावत जिला अस्पताल के ड्राई रन का निरीक्षण करते डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/टनकपुर। कोविड टीकाकरण (वैक्सीनेशन) के लिए पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) चंपावत जिले के सभी दस केंद्रों में पूरा हुआ। शुरुआत में 30 मिनट तक पोर्टल नहीं खुलने से ड्राई रन में दिक्कत आई। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि पोर्टल की दिक्कत से ड्राई रन साढ़े दस बजे शुरू हुआ। अलबत्ता इसके बाद हर चरण व्यवस्थित रहा। ड्राई रन में टीकाकरण के लिए चयनित 250 में से 233 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगाया।
विज्ञापन

कोविड टीका लगाने के लिए आने, दस्तावेजों की जांच, टीका लगने के बाद घर भेजने और उच्च केंद्रों के कार्यों का प्रदर्शन किया गया। पहला टीका 10.33 बजे और आखिरी टीका 1.35 बजे लगा। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने साढ़े 12 बजे टीका लगाया। स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष के जरिये इसकी पल-पल की जानकारी ली जाती रही। सीएमओ ने बताया कि 17 स्वास्थ्य कर्मी फिटनैस और अन्य कारणों से ड्राई रन में शामिल नहीं हो सके। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसपी लोकेश्वर सिंह, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, आरसी गौतम, सीओ ध्यान सिंह, अवनीश वर्मा, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. श्वेता खर्कवाल सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों में मुआयना किया।
विज्ञापन

टनकपुर में संयुक्त चिकित्सालय के समीप ट्राम सेंटर भवन में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) हुआ। सुबह दस बजे से ट्रायल शुरू हुआ। चिकित्सा टीम को 25 लोगों को टीका लगाना था, लेकिन 23 को ही टीका लगाया गया। टीकाकरण के लिए तीन कक्ष बनाए गए थे। गेट पर पुलिस कर्मी की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग और सैनेटाइज किया गया। इसके बाद पहले कक्ष में टीका लगाने वाले व्यक्ति मोबाइल से नाम का मिलान हुआ। दूसरे कक्ष में एएनएम विपला मंडल और भावना पोखरिया की ओर से टीका लगाया गया। तीसरे कक्ष में टीका लगाने वाले व्यक्ति को 30 मिनट तक स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा दिक्कत होने पर एक को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया
टनकपुर। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. शिखा जंगपांगी, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी की निगरानी में हुए पूर्वाभ्यास में टीकाकरण के दौरान एक व्यक्ति को हल्की दिक्कत होने पर तत्काल उसका जरूरी उपचार किया गया। इसके अलावा एक व्यक्ति को ज्यादा दिक्कत होने पर उसे उपचार के लिए तत्काल एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। पूर्वाभ्यास में डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. मो. उमर, फार्मासिस्ट अनिल गड़कोटी, डाटा इंट्री आपरेटर पिकी के अलावा शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी और पुलिस कर्मियों ने भी सहयोग दिया।

चंपावत जिले में इन दस स्थानों में हुए ट्रायल:
स्वास्थ्य केंद्र ट्रायल में शामिल स्वास्थ्य कर्मी
1.चंपावत जिला अस्पताल 20
2.मंच एपीएचसी 23
3.लोहाघाट एसडीएच 25
4.पुल्ला एपीएचसी 22
5.बाराकोट पीएचसी 25
6.पाटी पीएचसी 21
7.देवीधुरा एसएडी 25
8.टनकपुर ट्रॉमा सेंटर 23
9.बनबसा पीएचसी 24
10.बनबसा एनएसपीसी अस्पताल 25

चंपावत जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण के ड्राई रन में प्रतीक्षा कक्ष में भेजे जाने से पहले डॉक्ट?

चंपावत जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण के ड्राई रन में प्रतीक्षा कक्ष में भेजे जाने से पहले डॉक्ट?- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed