फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uprooted eight cedar trees from JCB

जेसीबी से देवदार के आठ पेड़ों को उखाड़ डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uprooted eight cedar trees from JCB
ोहाघाट के राईकोट बलेत में अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से जेसीबी से गिराए गए दुर्लभ प्रजाति के दे - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राईकोट के बलेत तोक में कुछ लोगों ने नाप जमीन पर रात में जेसीबी से देवदार के आठ पेड़ों को उखाड़ दिया। पेड़ों को जड़ से उखाड़ने की सूचना पर राजस्व व वन विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन के अनुसार निरीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि यहां से कच्ची सड़क के निर्माण में बाधक बनने के चलते पेड़ों को उखाड़ा गया होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण गोपाल सिंह, प्रकाश सिंह, महिराज सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, उमेद सिंह, दान सिंह ने बुधवार को एसडीएम और रेंजर को पत्र देकर बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने उनकी नाप भूमि में खड़े देवदार के आठ पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ दिया है। इसके बाद एसडीएम आरसी गौतम के निर्देश पर तहसीलदार अबरार अहमद, राजस्व निरीक्षक आनंद पुरी और उप निरीक्षक ऋषभ कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चार से आठ फीट गोलाई के देवदार के आठ पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ा गया है। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि निरीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मांदली में सिरफिरे ने पांच कारों के शीशे तोड़े
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर स्थित मांदली क्षेत्र में सिरफिरे ने पांच कारों के शीशे तोड़ दिए। परेशान वाहन स्वामियों ने घटना की पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांदली में रोड के किनारे खड़ी पांच कारों शीशे मंगलवार रात को किसी ने तोड़ दिए। इससे वाहन स्वामियों को करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कार स्वामी भुवन प्रकाश जोशी, हरीश टकवाल, सोनू डबराल, भुवन पुनेठा और हयात सिंह ने मामले की बुधवार को पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल दिवान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इसमें हाथ में लाठी लिए एक व्यक्ति नजर आ रहा है। इस व्यक्ति का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस इसे पहचानने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ले रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed