फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uproar as video of poor asphaltization went viral

घटिया डामरीकरण का वीडियो वायरल होने से हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uproar as video of poor asphaltization went viral
चंपावत। जिले की सिप्टी-अमकडिय़ा सड़क पर घटिया डामरीकरण का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर पीएमएसजीवाई के अधिकारियों की टीम ने मौका मुआयना कर जांच की।
विज्ञापन

करीब 16 किमी लंबाई की सिप्टी-अमकड़िया सड़क पर इन दिनों डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। बीते दिवस ग्रामीण जर्नादन जोशी और अन्य ग्रामीणों ने किमी सात में किए जा रहे घटिया डामरीकरण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसमें दिखाई दे रहा था कि चार दिन पूर्व किया गया डामर उखड़ने लगा है। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पीएमएसजीवाई के सहायक अभियंता सुधीर कुमार और सुभाष पांडेय के नेतृत्व में अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत को सही पाते हुए संबंधित ठेकेदार को नए सिरे से डामरीकरण किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अवर अभियंता विशाल उप्रेती, प्रवीण चंद्र के अलावा रवि जोशी, संजय जोशी, विनोद कुमार, निखिल जोशी, कमल किशोर, दीपक जोशी, भुवन चंद्र, मनोज कुमार, हिमांशु जोशी, अमित नरियाल, अखिल कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed