फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   UP's smugglers camp in Tanakpur, Banbasa, sawmills running on Khair trees

टनकपुर, बनबसा में यूपी के तस्करों का डेरा, खैर के पेड़ों पर धड़ल्ले से चला रहे आरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
UP's smugglers camp in Tanakpur, Banbasa, sawmills running on Khair trees
टनकपुर (चंपावत)। लकड़ी के कारोबार की आड़ में यूपी के खैर तस्करों ने टनकपुर और बनबसा में डेरा जमा रखा है। ये धड़ल्ले से आरी चलाकर खैर के पेड़ों का जंगल साफ करने में लगे हैं। इन तस्करों को कुछ स्थानीय लकड़ी कारोबारियों का तो कुछ वन कर्मियों का भी संरक्षण प्राप्त है। हर दिन पेड़ों को काटकर लकड़ी यूपी भेज ठिकाने लगाई जा रही है। अब तक वन विभाग मौन था, लेकिन पिछले दिनों खैर की लकड़ी पकड़े जाने के बाद विभाग हरकत में आया है। टीम गठित कर स्टालों की जांच के साथ ही तस्करों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से लगे इस क्षेत्र को वन संपदा का खजाना माना जाता है। वन संपदा की खान होने से खनन और लकड़ी कारोबार से सरकार को मोटा राजस्व मिलता है। लेकिन सरकार की कमाई पर तस्करों की सेंधमारी भी खूब होती है। वर्षाकाल के लिए खनन थमा तो अब लकड़ी तस्करों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जिनकी नजर खैर के जंगल पर है। सूत्रों के मुताबिक बरेली, पीलीभीत के कुछ तस्करों ने यहां डेरा जमा लिया है, जिनका मकसद वैधानिक कारोबार कम और खैर लकड़ी की तस्करी करना अधिक है। टनकपुर, बनबसा से लगे तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा रेंज, हल्द्वानी वन प्रभाग शारदा रेंज और चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज व दोगाड़ी रेंज में साल और शीशम के अलावा बेशकीमती खैर के बड़े जंगल हैं, जिन पर तस्करों की निगाह लगी है। खासकर बनबसा के चंदनी से लगे खटीमा रेंज के जंगल में तस्कर हर दिन खैर के पेड़ों को काटकर कर ठिकाने लगा रहे हैं।
विज्ञापन

लकड़ी तस्करों की धर-पकड़ के प्रयास चल रही है। खैर लकड़ी की तस्करी में लिप्त बाहर के कुछ तस्करों के क्षेत्र में डेरा जमाने की सूचना मिली है। जिसके बाद लकड़ी टालों की जांच और तस्करों पर नजर रखने के लिए विभाग की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी, शारदा रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed