फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Up's Cm Yogi Adityanath in Tanakpur

अब चंपावत करेगा उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व: योगी आदित्यनाथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Up's Cm Yogi Adityanath in Tanakpur
टनकपुर के गांधी मैदान में लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंपावत अब उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व करेगा। उपचुनाव के लिए 31 मई को होने वाले मतदान में चंपावत के नागरिक सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को चुनेंगे। यहां के लोग सौभाग्यशाली हैं कि चंपावत क्षेत्र के विकास के लिए खुद मुख्यमंत्री धामी आए हैं।
विज्ञापन

यहां गांधी मैदान में शनिवार को चंपावत सीट के भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 1997 में सृजित चंपावत जिले का 25 वर्ष बाद भी समुचित विकास नहीं हो सका है। यहां विकास, रोजगार, पर्यटन की अनंत संभावनाएं हैं और अब मां पूर्णागिरि के आशीर्वाद से ये सपना साकार होने वाला है। उन्होंने कहा कि इसमें रत्तीभर भी संदेह नहीं कि सीएम धामी भारी बहुमत से जीतेंगे, लेकिन सफलता मिलने तक प्रयास अनवरत जारी रखना है। चंपावत को विकास की ऊंचाई पर पहुंचाने और उत्तराखंड को प्रगति के शिखर पर पहुंचाने के लिए धामी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाना चाहिए। इससे पूर्व टनकपुर बाजार में योगी ने रोड शो निकाला।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड तेजी से प्रगति पथ पर है। वर्ष 2013 में आई भारी आपदा से बुरी तरह तबाह केदारनाथ का पीएम मोदी के नेतृत्व में कुछ ही वर्षों में पुनर्निर्माण कर करोड़ों लोगों की आस्था को पूरा करने का काम किया। पीएम मोदी के मार्गदर्शन ने देवभूमि के लोगों में ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया है। उन्होंनेे कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों ने तय किया है कि हमें मिलकर विकास करना है। देवभूमि में विकास से लेकर धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इससे पलायन रुकेगा और रोजगार भी बढ़ेगा। योगी ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम धामी ने लखनऊ में पढ़ाई की है और उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है। दोनों राज्य परिसंपत्तियों के बंटवारे से लेकर सभी मामलों के समाधान के लिए चर्चा कर आगे बढ़ेंगे। मिलकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। हरिद्वार के अलकनंदा होटल को इसी माह उत्तराखंड को दिया गया, जबकि भागीरथी पर्यटक आवास गृह उत्तर प्रदेश की संपत्ति हो गई। उन्होंने बनबसा सहित दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों के मामले का जल्द निपटाने और इसके लिए खुद बनबसा आने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के सीएम ने कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह साफ है। सरकार समस्याओं को लटकाने में नहीं समाधान पर विश्वास करती है। यूपी सरकार जनभावना, लोक भावना और राष्ट्र भावना के अनुरूप काम करते हुए आगे बढ़ रही है। अयोध्या राम मंदिर निर्माण और काशी विश्वनाथ को भव्य धाम बना कर एक साथ एक लाख श्रद्धालुओं के पूजन का स्थल बनाया और अब मथुरा, वृंदावन को संवारा जा रहा है।

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी और सांसद रेखा वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेम चंद अग्रवाल, चंदन राम दास, रेखा आर्य, भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव दीप्ति रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विधायक राम सिंह कैड़ा, फकीर राम टम्टा, विनोद कंडारी, अरविंद पांडेय, सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, चेयरमैन विपिन कुमार, हर्षवर्द्धन रावत, शिवराज कठायत, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed