{"_id":"5f10969f8ebc3e63a50e687e","slug":"unknown-people-accused-of-killing-son-champawat-news-hld3899655179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात लोगों पर लगाया बेटे की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात लोगों पर लगाया बेटे की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप धरमघर के पास मृत मिले विकासखंड पाटी के बटुलाबांज मानर निवासी 22 वर्षीय युवक की मां ने अज्ञात लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। युवक की मां ने स्वयं और उसके परिवार के लोगों को भी जान माल का खतरा बताया है।
बीते 28 जून को मानर निवासी दीपक सिंह पुत्र स्वर्गीय कैलाश सिंह चौमेल मार्ग में धरमघर के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवक की मां जानकी देवी ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। युवक की मां का कहना है कि उसका बेटा दीपक अपनी बहन के घर नाकोट गया हुआ था। दोपहर में खाना खाने के बाद वह लौट आया था। कुछ समय बाद फोन करने पर उसका फोन नहीं उठा फिर फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में उसके बेटे की मौत होने की सूचना दी गई। जानकी देवी का कहना है कि करीब चार पांच माह पूर्व खेतीखान क्षेत्र में उसके बेटे का अन्य लोगों से विवाद भी हुआ था। आरोप लगाया कि बेटे से झगड़ा करने वाले लोगों ने ही उसकी हत्या की है। उन्होंने अपने व परिवार को जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसआई हेमंत कठैत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के जहरीला पदार्थ खाकर मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक का बिसरा जांच के लिए भेजने के साथ उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।