फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uniform service rules should be made for engineers in all departments

Champawat News: सभी विभागों में अभियंताओं की समान सेवा नियमावली बने

Wed, 24 May 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uniform service rules should be made for engineers in all departments
चंपावत। जिला मुख्यालय में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिनी धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए डिप्लोमा इंजीनियर ने प्रतिभाग किया। बुधवार को लोनिवि के प्रांतीय खंड परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान महासंघ जिलाध्यक्ष गोपाल राम कालाकोटी की अध्यक्षता और मनोज कुमार ओली के संचालन में लंबित समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए प्रदर्शन किया गया। शीघ्र मांगें पूरी न होने पर आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपर सहायक अभियंता को 10 वर्ष की सेवा के बाद सहायक अभियंता का ग्रेड पे 5400 दिए जाने, समूह ग अभियंताओं को कार अनुरक्षण भत्ता दिए जाने, अभियंताओं को विभागों में समान सेवा नियमावली का प्रावधान, कनिष्ठ अभियंताओं को सेवा नियमावली में पदोन्नति की पात्रता दिए जाने, पदोन्नति वेतन अनिवार्य रूप से स्वीकृत करने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि दो जून को देहरादून में होने वाली महारैली में चंपावत जिले से सभी डिप्लोमा इंजीनियर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश गिरि, तुला राम टम्टा, आरडी भट्ट, विजेंद्र सिंह ठाकुर, पंकज नेगी, पीसी नरियाल, चंदन भारद्वाज, एनएस रावत, नवीन कुमार, नीलम उप्रेती, कन्हैया लाल, कुंदन सिंह, संदीप कुमार, नेहा चौधरी, प्रीति बिष्ट, हरीश कुमार, हरीश टकवाल, विमल भट्ट, हेम पुनेठा चेतन ओली, मनीष बिष्ट, दीपक चौबे, दिवस पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने किया प्रदर्शन



पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने विभिन्न मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने रामलीला मैदान में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को सेवा नियमावली में तीन पदोन्नति, पदोन्नत वेतनमान, पीएमजीएसवाई खंडों के लिए लोनिवि के पूर्व में स्वीकृत संवर्गीय पदों को पुर्नजीवित कर संवर्गीय करने, स्थानांतरण अधिनियम 2017 में महासंघ के सुझावों के अनुरूप संशोधन और पुरानी पेंशन बहाली की मांग प्रमुखता से उठाई। संघ के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड पेयजल निगम और उत्तराखंड जल संस्थान का राजकीयकरण कर एकीकरण की मांग भी की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।


उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ के सचिव प्रदीप सिंह नेगी, उपाध्यक्ष आकाश, हेमचंद्र आर्य, पंकज महरा, ललित मोहन, महिपाल मोहन, महिपाल सिंह, प्रकाश चंद्र जोशी, तनुजा तिवारी, पुष्पा, गुंजन, रुचि, तारा आदि शामिल रहे। संवाद

-----


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed