फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ultrasound requires alternate system

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound requires alternate system
चंपावत। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई है। इस संबंध में शनिवार को भाजयुमो नगर अध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड के कारण जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा आम लोगों को नहीं मिल पा रही है। इसका सबसे बड़ा खामियाजा गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को झेलना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से अक्षम और गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं को ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने डीएम के समक्ष मांग उठाई कि जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के आसपास के कक्षों में कोविड सेंटर न बनाकर अन्यत्र कक्षों में बनाया जाए, जिससे कि कोविड मरीजों को भी असुविधा न हो और गर्भवती महिलाओं का भी अल्ट्रासाउंड हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर महामंत्री सूरज बोहरा, नगर मंत्री विकास गिरी, नगर कोषाध्यक्ष सौरभ नयाल, मन्नू जोशी, केसी भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed