{"_id":"643059594983a246dc039626","slug":"ultrasound-machine-is-not-working-properly-champawat-news-c-8-1-105675-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एक रेडियोलॉजिस्ट ने किए अल्ट्रासाउंड दूसरा बता रहा मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एक रेडियोलॉजिस्ट ने किए अल्ट्रासाउंड दूसरा बता रहा मशीन खराब
Fri, 07 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन रहस्य बनी हुई है। एक रेडियोलॉजिस्ट मशीन को ठीक बता कर अल्ट्रासाउंड कर रहा है तो दूसरा उसमें खराबी बताकर अल्ट्रासाउंड करने में असमर्थता जता रहा है। जनप्रतिनिधियों ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सही और खराब बताने वाले डॉक्टरों को तबादला कर अल्ट्रासाउंड व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।
दो दिन पूर्व लोगों की ओर से स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन किए जाने की चेतावनी देने के बाद एक पखवाडे़ से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हो गई और उससे 27 अल्ट्रासाउंड भी हो गए। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन को एक रेडियोलॉजिस्ट सही बताता है और दूसरा खराब होने की बात कहकर अल्ट्रसाउंड नहीं कर रहा है। पालिकाध्यक्ष ने सीएमओ से दोनों रेडियोलॉजिस्टों का तबादला कर अल्ट्रासाउंड व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।
राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, राजकिशोर साह, दीपक साह आदि ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक नहीं करने पर 10 अप्रैल से आंदोलन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को चंपावत से आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट ने खराब बताई जा रही अल्ट्रासाउंड मशीन से 27 गर्भवती व अन्य लोगों के अल्ट्रासाउंड कर दिए जिससे गर्भवती महिलाओं और अन्य रोगियों ने राहत की सांस ली थी। अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंची हुई थीं लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
खराब प्रोब को बदलने को लिखा है सीएमओ को पत्र
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर का कहना है कि तकनीशियन ने जांच के बाद लोहाघाट की दोनों अल्ट्रासाउंड मशीनों को खराब बताया है। टनकपुर से आई मशीन में भी खराबी आने के बाद चंपावत जिला अस्पताल से अल्ट्रासाउंड मशीनें आईं। उनमें भी जांच के बाद तकनीशियन ने खराबी बताई। डॉ. जुनैद का कहना है कि चंपावत से आई मशीन के प्रोब में खराबी है जिसे बदलने में लाखों रुपये का खर्च आ रहा है। सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को दी है। जल्द ही नया प्रोब आने की उम्मीद है जिसके बाद सुचारू रूप से अल्ट्रासाउंड सुविधा चालू हो जाएगी। डॉ. जुनैद ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा ने खराब मशीन से अल्ट्रासाउंड करने में असमर्थता जताई है। शुक्रवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। संवाद