फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ufnaia Kirodha, Purnagiri road closed

उफनाया किरोड़ा, पूर्णागिरि मार्ग बंद

Sat, 13 Aug 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 13 Aug 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
Ufnaia Kirodha, Purnagiri road closed
उफनाया किरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
पर्वतीय इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से उफनाए किरोड़ा नाले से पूर्णागिरि मार्ग बंद रहा। पूर्णागिरि छोर के गांवों का टनकपुर से सड़क संपर्क कटा हुआ है। सूचना पर प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर अग्निशमन विभाग के जवानों की टीम तैनात की है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम मार्ग पर बरसाती नालों से आए दिन यातायात बाधित होता है।

एक ओर जहां किरोड़ा नाले के उफान से मार्ग बाधित होता है तो दूसरी ओर बाटनागाड़ में अक्सर आने वाला मलबा भी पूर्णागिरि धाम की यात्रा में व्यवधान डालता है। शुक्रवार को बाटनागाड़ में मलबा आने से जहां मार्ग बाधित रहा वहीं शनिवार को किरोड़ा के उफान ने राह रोक दी। सूखीढांग में दोपहर के वक्त हुई मूसलाधार बारिश से उफनाए किरोड़ा ने पूर्णागिरि मार्ग को बाधित कर दिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे उफनाए नाले से दोनों ओर यात्री फंसे रहे। पूर्णागिरि मार्ग के थ्वालखेड़ा, खेतखेड़ा, बसानीगोठ, गैंड़ाखाली और उचौलीगोठ गांवों का टनकपुर से सड़क संपर्क कटा हुआ था। उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल ने बताया कि सूचना के बाद सुरक्षा के लिहाज से मौके पर अग्निशमन विभाग के जवानों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed