{"_id":"61e708d3787bb31a07639042","slug":"two-youths-of-banbasa-and-bihar-died-in-bike-accident-champawat-news-hld451331178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में बनबसा और बिहार के दो युवाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में बनबसा और बिहार के दो युवाओं की मौत
विज्ञापन
लोहाघाट में कोलीढेक पुल से नदी में गिरी बाइक को निकालते दमकल और पुलिस कर्मी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप कोलीढेक ढेक पुल के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर लोहावती नदी में समा गई। हादसे में बाइक सवार बिहार के दो युवाओं की मौत हो गई। दोनों ही युवा निर्माणाधीन कोलीढेक झील में मेहनत मजदूरी करते थे। सोमवार देर रात हुई दुर्घटना का मंगलवार सुबह पता चला। पुलिस ने मौके में पहुंचकर रात भर नदी में पड़े रहे दोनों दोनों युवकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि लोगों ने कोलीढेक पुल के नीचे लोहावती नदी में एक बाइक और दो युवाओं के शव होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके में पहुंच गए। एसओ ने बताया कि शवों की शिनाख्त चंदन राणा (30) निवासी बमनपुरी बनबसा और सुबोध राय (32) निवासी समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चंदन निर्माणाधीन कोलीढेक झील में ट्रैक्टर चालक था, जबकि सुबोध मिक्चर मशीन ऑपरेटर का कार्य करता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ही युवा सोमवार देर शाम को बाइक (यूके06 ए-8627) से कोलीढेक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर लोहावती नदी में समा गई। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल पाई। सुबह आसपास के लोगों ने नदी में बाइक और दो युवाओं के शवों को देखा तो यहां सनसनी फैल गई। लोगों की ओर से पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद बाइक को नदी से निकाला। एसओ चौहान ने बताया कि दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम डॉ.सोनाली मंडल और डॉ.अमन अग्रवाल द्वारा किया गया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शवों को उन्हें सौंपा जाएगा।
कोली पुल के पास हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप कोलीढेक लोहावती नदी में वर्षों पुराना पुल बना है। पुलिया की चौड़ाई बहुत कम होने के चलते इसमें एक वक्त में एक ही चौपहिया वाहन गुजर सकता है। पुल के आसपास कोई भी पैरापिट नहीं हैं। इसके चलते यहां हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इससे पूर्व ही इस पुल के पास नदी में कई वाहन गिर चुके हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों ने लोनिवि से पुल के पास पैरापिट बनाने के साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की है।