{"_id":"55987330ec56ce1190e6d2650a03254c","slug":"two-water-projects-after-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो-दो पेयजल योजनाओं के बाद भी पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो-दो पेयजल योजनाओं के बाद भी पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलाकोट क्षेत्र के लिए दो-दो पेयजल योजनाएं होने के बावजूद लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। यहां के लिए अंबेडकर लग्गाभाम पेयजल योजना एवं डुंगराकोट पेयजल योजना से जलापूर्ति होती है। इस बीच दोनों योजनाएं ठप पड़ गई हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान डूंगर सिंह अधिकारी, केशर सिंह अधिकारी, हर सिंह अधिकारी आदि का कहना है कि स्रोत में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, इसके बावजूद उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। इस बीच कुछ स्थानों पर लाइनें तोड़कर पेयजल को सिंचाई के रूप में भी प्रयोग में लाया जा रहा है। डुंगराकोट में लोहे के पेयजल टैंक में रिसाव होने से भी पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र दोनों योजनाओं को चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, जलकल अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि पेयजल योजनाओं की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। डुंगराकोट में लाइन टूटी है। उन्होंने बताया कि डुंगराकोट में लोहे के टैंक के स्थान पर बड़ा आरसीसी टैंक बनाने का जिला योजना में प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन