{"_id":"5aede7944f1c1b60098b8681","slug":"two-villages-and-four-villages-of-nepal-border-will-remain-in-the-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन और अंधेरे में रहेंगे नेपाल सीमा के चार गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन और अंधेरे में रहेंगे नेपाल सीमा के चार गांव
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sat, 05 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बैडाओड के सेरी तोक में मलबे में दबी पेयजल योजना के पाइपों को निकालते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार को आए अंधड़ और मूसलाधार बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली योजनाओं को चालू करने के लिए ऊर्जा निगम तेजी से काम कर रहा है। अधिकांश गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है। अलबत्ता नेपाल सीमा से लगे चार गांवों के लोगों को अभी दो दिन और अंधेरे में रात काटनी होगी। ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि नेपाल सीमा से लगे रौंसाल, कमलेड़ी, डनगांव और छींड़ाबांस में अंधड़ से क्षतिग्रस्त बिजली की लाइनों की मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है। इन गांवों की बिजली आपूर्ति सोमवार तक बहाल होने की बात कही जा रही है।
इसके अलावा बाराकोट क्षेत्र की आली पटियूड़ा, चूलागांव, गंगाली, बरियूड़ी, गायकाज्यूला, सील, नेत्र सलान, दिगालीचौड़, चमदेवल, पुल्ला, मड़लक, राइकोट, बसान, ढुंगाजोशी, रैघाड़ी, बर्दाखान, सालीखेत, सिमलखेत, सिब्योली आदि गांवों की ध्वस्त हुई लाइनों को चालू कर दिया गया है। लोहाघाट के अवर अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी का कहना है कि पाटी विकासखंड में अंधड़ से ध्वस्त हुई 11 केवी बिजली लाइन में चौडागूंठ और सिल्योडीगूंठ गांवों की विद्युत योजना को चालू कर दिया गया है।
जबकि पाटी के कजीना गांव में रविवार से बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। इसी तरह चंपावत ग्रामीण क्षेत्र में भी तल्लादेश के कुछ इलाकों को छोड़ शेष जगह आपूर्ति सामान्य हो गई है। जेई आरसी पंत ने बताया कि दूरदराज भेजी गई टीम ने अधिकांश इलाकों में बिजली बहाल कर दी है। कुछ गांवों को रविवार शाम तक ठीक कर दिया जाएगा। दूरदराज की क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत में समय लगने की वजह स्टाफ की भारी कमी है।
विज्ञापन
चालू हुए चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के पंप
लोहाघाट (चंपावत)।
अंधड़ के चलते ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था सुचारु होने के बाद चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के पूरी तरह पंप चालू हो गए हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। विद्युत व्यवस्था बाधित होने से पंप हाउस के पंप लगातार 12 घंटे ठप होने से लोहाघाट नगर क्षेत्र में पेयजल वितरण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलबत्ता बनस्वाड़ पेयजल योजना से कुछ पानी मिलने से जल संस्थान ने नगर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति की थी। मगर अब शनिवार को रोस्टर के आधार पर शहर के सात मुहल्लों में सुचारु रूप से पेयजल की आपूर्ति की गई।
जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि शनिवार को रोस्टर के हिसाब से खड़ी बाजार, रायचक्की मोहल्ले, गोरखा नगर, मीनाबाजार, लोनिवि कालौनी, बाड़ीगाड़, चांदमारी आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की गई। वर्षा के बाद नदी और श्रोतों में जल स्तर बढ़ने से करीब 20 किलोलीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। चौड़ी लिफ्ट योजना से 400 केएल, बनस्वाड से 20 केएल, मिनी ट्यूबवेल से 25 केएल और और फोर्ती से 15 केएल पानी मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की सभी 64 योजनाएं चालू हैं।