{"_id":"f97c244fcf62c81ad232e36d36729e97","slug":"two-players-will-play-in-the-national-competition-of-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के दो खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के दो खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 5 नवंबर से विलासपुर छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
17 और 18 अक्तूबर को नैनीताल में हुई सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रशिक्षक दिलदार अली ने बताया कि गौरव सिंह अधिकारी और मोहित चंद ने अपने भार वर्ग का मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल झटका। ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा मयंक राज, रिया कुमारी, हिमानी वर्मा, दीपक सक्सेना ने सिल्वर, सिद्धी जोशी, कुमकुम भट्ट, मो.कैफ, काव्य भट्ट, मानव ज्याल, नीशा सिंह और निशांत महर ने कांस्य पद जीता है।
विज्ञापन
टीम के लौटने पर स्टेडियम में खिलाड़ी और खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। इधर, गौरव और मोहित चंद की उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष करन सिंह सजवान, रवींद्र सिंह महर, रामायण प्रसाद, नरेंद्र पंत आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन