फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two people including girl riding scooter injured in leopard attack

Champawat News: तेंदुए के हमले से स्कूटी सवार युवती समेत दो लोग घायल

Fri, 01 Sep 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two people including girl riding scooter injured in leopard attack
तेंदुए के हमले से घायल युवक सुमित कश्यप। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर आठवें मील से बस्तिया के बीच घूम रहे तेंदुए ने बृहस्पतिवार रात दोपहिया वाहन पर सवार एक महिला समेत दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीन दिन में दोपहिया वाहन सवारों पर हमले की यहां पांच घटनाएं होने से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ चुंगी निवासी सोबन सिंह बोहरा की पुत्री गीता बोहरा (23) बृहस्पतिवार रात स्कूटी पर सवार होकर चंपावत से लौट रही थीं कि आठवें मील के पास तेंदुए ने चलती स्कूटी पर हमला कर गीता को घायल कर दिया। उप जिला अस्पताल में चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब आलम ने उनका उपचार किया। शुक्रवार सुबह लोहाघाट जा रहे बीसलपुर पीलीभीत निवासी स्कूटी सवार सुमित कश्यप (29) पुत्र किशन पाल पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। पीछे से बोलेरो पर सवार होकर आए भाजपा के धूरा मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन

घायल सुमित को आपात वाहन 108 से उप जिला अस्पताल लाया गया। वहां उपचार के बाद उसे भी छुट्टी दे दी गई। इससे पहले तेंदुए ने बाइक सवार जीआईसी मछियाड़ के शिक्षक सुधीर चंद्र पर भी झपटने की कोशिश की लेकिन वे बाल-बाल बच गए। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम बूम रेंज के वन कर्मियों ने भी तेंदुए को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट बाॅक्स

मुख्यमंत्री से लगाई हमलावर तेंदुए को पकड़वाने की गुहार
टनकपुर (चंपावत)। हमलों से चिंतित सूखीढांग क्षेत्र की धूरा ग्राम पंचायत के प्रधान कमल किशोर ने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रधान कमल और समाजसेवी पं. शंकर दत्त जोशी समेत कई ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद

डीएफओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम आकाश जोशी ने डीएम को पत्र भेजकर जरूरी सुरक्षा उपाय के लिए वन विभाग को आदेशित करने का आग्रह किया है। इधर, चंपावत वन प्रभाग के डीएफओ आरसी कांडपाल ने शुक्रवार को वन कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रेंजर गुलजार हुसैन को बस्तिया से सूखीढांग तक वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। संवाद




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed