{"_id":"5f0f4f878ebc3e637c64d557","slug":"two-operations-were-done-for-just-50-rupees-champawat-news-hld389857059","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत:सिर्फ 50 रुपये में हो गए दो ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत:सिर्फ 50 रुपये में हो गए दो ऑपरेशन
विज्ञापन
चंपावत। सिर्फ 50 रुपये में दो ऑपरेशन। सहसा इस पर यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है। चंपावत जिला अस्पताल में सोमवार को ये वाकया हुआ। अपेेंडिक्स और पित्त की थैली के ऑपरेशन इस राशि में हुए हैं। और ये 50 रुपये पर्ची के रूप में खर्च हुए।
पिछले एक माह से चंपावत के जिला अस्पताल की हालत में तेजी से गुणात्मक सुधार हो रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी व संसाधन हीनता की वजह से पहले यहां से काफी मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता था। लेकिन अब सर्जन, निश्चेतक, गायनाकोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की कार्यकुशलता से करीब एक साल बाद फिर से ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। रविवार की रात दो सिजेरियन प्रसव हुए। और एक दिन बाद दो और ऑपरेशन।
प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि चंपावत ब्लाक के धामीसौन गांव के कैलाश चंद्र (66) पुत्र भैरव दत्त, की पित्त की थैली और छतार की वैशाली खर्कवाल (17)पुत्री अमित खर्कवाल के एपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ। सर्जन डॉ. राहुल चौहान के नेतृत्व में हुए निश्चेतक डॉ. बैंकटेश द्विवेदी, स्टाफ नर्स सविता जोशी और मनोज बिष्ट ने ऑपरेशन किया।