फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two Nepali teenagers saved from falling into the wrong hands

दो नेपाली किशोरों को गलत हाथों में पड़ने से बचाया

Sat, 06 Jun 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 06 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन

अपने घर से 10 हजार की नगदी चुराकर नेपाल से भारत पहुंचे दो किशोरों को रीड्स संस्था ने गलत हाथों में पड़ने से बचा लिया। संस्था ने दोनों किशोरों को पुनर्वास केंद्र में संरक्षित रख परिजनों को उनके सुपुर्द किया है।

विज्ञापन


नेपाल के कैलाली जिले के टीकापुर निवासी शिक्षक कमल रावल का पुत्र मदन रावल (13) ने घर में रखे 15 हजार रुपये (नेपाली मुद्रा) चुराए और अपने दोस्त विर्जिन न्योपानी (12) पुत्र जय प्रसाद को साथ लेकर तीन जून को घर से भाग आए। दोनों चार जून को भारत आ रहे थे कि बार्डर में रीड्स संस्था की कार्यकत्री मीरा साउद को संदेह हुआ। उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तो घर से भागकर आने की बात सामने आई। दोनों ने एक रात महेंद्रनगर में बिताई और अगले दिन भारत आ रहे थे। संस्था के सचिव भुवन गड़कोटी ने बताया कि दोनों किशोरों को संस्था के पुनर्वास केंद्र में रख परिजनों को सूचित किया गया। शनिवार को कमल रावत के पिता मदन रावत यहां आकर दोनों किशोरों को घर ले गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed