{"_id":"671bd04ebf271f20c40334ea","slug":"two-indian-youths-caught-with-heroin-in-nepal-champawat-news-c-229-1-alm1003-114821-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हेरोइन के साथ नेपाल में दो भारतीय युवक धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हेरोइन के साथ नेपाल में दो भारतीय युवक धरे
Fri, 25 Oct 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर में दो भारतीय युवकों को नेपाल पुलिस ने ड्रग्स बेचने के आरोप में दबोचा है। उनके पास से पुलिस ने 28 ग्राम से अधिक मात्रा में हेरोइन बरामद की है। नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उन पर नजर रखे हुए था।
नेपाल स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक केशव राज जोशी के नेतृत्व में गश्त कर रही नेपाल पुलिस टीम ने यूपी निवासी गुफरान अली (28), रेहान अहमद (26) को हेरोइन के साथ दबोचा है। नेपाल के नारकोटिक्स ब्यूरो प्रमुख पदम सिंह बिस्ता ने बताया कि नेपाल पुलिस के पास पकड़े गए आरोपियों के भारत से हेरोइन लाकर नेपाल में बेचने की सूचना थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 28.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उनकी मोटर साइकिल को भी जब्त किया गया है। नेपाल पुलिस मामले की पूरी छानबीन में जुट गई है।