{"_id":"663b75393241b466700e116d","slug":"two-girl-students-died-after-falling-from-tractor-trolley-on-the-road-in-champawat-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिरी दो छात्राएं, पहिए के नीचे दबकर मौत; 10 लड़कियां लिफ्ट लेकर जा रही थी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिरी दो छात्राएं, पहिए के नीचे दबकर मौत; 10 लड़कियां लिफ्ट लेकर जा रही थी घर
Wed, 08 May 2024 06:21 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 08 May 2024 06:21 PM IST
सार
चंपावत में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत हो गई। दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। छात्राओं की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चंपावत के एक दूरस्थ गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। छात्राओं की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को ग्राम पंचायत बुड़म के सुकनी तोक की कविता (16) और बुड़म तोक की अनीता (17) सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क से हर रोज की तरह अन्य छात्राओं के साथ अपने घर जा रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से लिफ्ट लेकर 10 छात्राएं घर के लिए रवाना हो गईं। कुछ दूर जाकर सड़क के एक मोड़ पर दोनों छात्राएं ट्रॉली से असंतुलित होकर नीचे गिर गई और पहिये की चपेट में आ गई। जिससे छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद चल्थी चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- TOP NEWS: जागेश्वर धाम में हुआ चमत्कार...तो कहीं उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर बवाल, कुमाऊं की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
स्कूल नहीं होने से बुड़म की यह छात्राएं 12 किलोमीटर दूर तलियाबांज स्कूल जाती थीं। दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। साथ ही क्षेत्र में भी शोक की लहर छा गई है। अनीता 10वीं और कविता नौवीं की छात्रा थी। क्षेत्र में संचार सुविधा नहीं होने के कारण घटना की जानकारी देर से मिली।