{"_id":"5a1310094f1c1bca678bc996","slug":"two-columns-from-the-nepal-border-disappeared-already-another-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा से दो स्तंभ पहले से गायब, एक और गिरा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा से दो स्तंभ पहले से गायब, एक और गिरा मिला
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा में खल्ला के गिरा पड़ा सीमा स्तंभ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा से जहां दो सीमा स्तंभ गायब हैं, वहीं खल्ला के पास एक और सीमा स्तंभ गिरा पड़ा मिला है। अनुमान है कि बरसात में नदी-नालों के उफान से कटाव में यह स्तंभ धराशायी हुआ होगा। स्तंभ के धराशायी होने का पता तब लगा जब सोमवार को एसएसबी एवं खुफिया विभाग की टीम ने टनकपुर से लगी सीमा क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
आला अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को एसएसबी की 57वीं वाहिनी के बूथ कैंप के इंचार्ज सूर्यमोहन तिवारी, एलआईयू के प्रभारी भुवन भट्ट एवं विशेष अभिसूचना इकाई अधिकारी नवीन चंद्र जोशी ने टनकपुर सीमा पर ब्रह्मदेव से खल्ला तक निरीक्षण कर सीमा स्तंभों का जायजा लिया। निरीक्षण कर लौटी टीम ने बताया कि नेपाल के खल्ला नामक स्थान पर लगा सीमा स्तंभ संख्या 813/1 नदी के रोखड़ में गिरा पड़ा मिला है। टीम का अनुमान है कि यह स्तंभ बरसात में नदी-नालों के उफान से हुए कटाव से गिरा है। एलआईयू प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजकर सीमा स्तंभ की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। बता दें कि भारत-नेपाल की सीमा को दर्शाने वाले तीन सीमा स्तंभ गायब होने से सीमा विवाद की स्थिति बनी है। टनकपुर-बनबसा से लगी सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या 3 और 3 ए पहले से गायब है और अब खल्ला नामक स्थान पर एक और स्तंभ गिरा मिला है।